फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Those who fear dispute will get red and yellow slip

विवाद की आशंका वालों को लाल और पीली पर्ची मिलेगी

Sun, 16 Jan 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Those who fear dispute will get red and yellow slip
क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर प्रशासन कृतसंकल्प है। इसके लिए उसकी तरफ से अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा रहा है। जल्द ही विवाद की आशंका वाले लोगों को लाल और पीली पर्ची थमाई जाएगी। इसमें लाल पर्ची वालों को मतदान केंद्र एवं बूथ स्थलों के पास भटकने भी नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोरोना के संक्रमण को रोकने के पुख्ता उपाय भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सैदपुर ओमप्रकाश ने बताया कि सारे मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मतदाताओं के हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। इसके बाद ही अंगुली पर स्याही लगेगी। इसके बाद वह मतदान कर पाएंगे। बिना मास्क पहने लोग मतदान में भाग नहीं ले पाएंगे। कहा कि ईवीएम का बटन दबाने से पहले मतदाताओं को ग्लव्स उपलब्ध कराया जाएगा। इसे पहनने के बाद ही ईवीएम का बटन दबाना होगा। मतदान करने के बाद ग्लब्स को कूड़ेदान में फेंकना होगा। एसडीएम ने बताया कि पात्रता के बावजूद जो अभी तक मतदाता नहीं बन सके हैं। उनके पास 30 जनवरी तक का मौका है। वह आयोग की निर्धारित वेबसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आयोग के निर्देशानुसार इस बार हर मतदान केंद्र पर व्हील चेयर या ट्राई साइकिल रखी जाएगी। इससे दिव्यांगजन, बुजुर्ग या ऐसे मतदाता जो बूथ जाकर वोट देने में असमर्थ हैं और पोस्टल बैलट से भी मतदान नहीं कर पाए हैं उन लोगों को मदद मिलेगी। ज्यादा से ज्यादा मतदान की तैयारियां की जा रही है- ओमप्रकाश, एसडीएम सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में जुड़ने के लिए ऐसे करें आवेदन
मौधा। वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड एक न्यू इलेक्टर-वोटर पर क्लिक करना होगा। इस पर आए फार्म को भरना होगा। फार्म में नाम, मोबाइल नंबर, जिला, राज्य सहित अन्य जानकारी भरनी होगी। सभी जानकारी चेक करने के बाद आखिर में सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर आपका रजिस्ट्रेशन सफल होने की जानकारी आएगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद बीएलओ द्वारा सत्यापन भी कराया जाएगा। इसके बाद सूची में नाम शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed