{"_id":"618d4aaa63caca07972a4701","slug":"this-time-the-number-of-students-decreased-in-the-board-exam-ghazipur-news-vns6220422159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे 151061 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे 151061 परीक्षार्थी
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2022 में होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 82 हजार से ज्यादा तथा इंटरमीडिएट में 68 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। लेकिन बीते वर्ष की तुलना में इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में करीब 26 हजार से ज्यादा की कमी आई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2022 में होने वाली दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पहले फार्म भरने की अंति म तिथि 16 अक्तूबर तथा विलंब शुल्क के साथ 19 अक्तूबर तक निर्धारित की गई थी। पंजीकरण कम होने के कारण दुबारा तिथि आठ नवंबर की गई। कोरोना महामारी के चलते परिषद को दो बार पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी। फिलहाल 19 अक्तूबर तक बोर्ड परीक्षा के लिए जिले से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के एक लाख 50 हजार 831 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। इस तरह से इस वर्ष दसवीं और बारहवीं के लिए एक लाख 51 हजार 61 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल में 82 हजार 583 संस्थागत एवं 336 व्यक्तिगत सहित कुल 82 हजार 919 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है, जबकि इंटरमीडिएट में 65 हजार 269 संस्थागत एवं 2873 व्यक्तिगत सहित 68 हजार 142 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस तरह से इस बार बीते वर्ष की तुलना में 26 हजार 715 परीक्षार्थी कम हुए हैं। बीते वर्ष एक लाख 77 हजार 776 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल में 91 हजार 104 संस्थागत एवं 390 व्यक्तिगत सहित कुल 91 हजार 494 तथा इंटरमीडिएट में 85 हजार 91 संस्थागत एवं 1191 व्यक्तिगत सहित 86 हजार 282 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।