फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   This February was the hottest in three years

Ghazipur News: तीन वर्षों में अबकी एक फरवरी रहा सबसे गर्म

Wed, 05 Feb 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
This February was the hottest in three years
इस बार फरवरी में मौसम गर्म होने लगा है। तीन वर्षों के दौरान इस बार एक फरवरी का दिन सबसे अधिक गर्म दिन रहा। मौसम के बदलते तेवर से लोग हैरान हैं। फरवरी में मार्च जैसे मौसम का अहसास होने लगा है। वहीं मौसम वैज्ञानिक इसका कारण जलवायु परिवर्तन बता रहे हैं।
विज्ञापन

अमूमन फरवरी में भी ठंड का सिलसिला जारी रहता है। लेकिन, इस बार स्थिति इसके उलट है। फरवरी में दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह-शाम अब हल्की ठंड रह गई है।
विज्ञापन

लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इतनी जल्दी गर्मी की एंट्री कैसे हो गई। ऐसा मौसम मार्च में देखने को मिलता है लेकिन इस बार बहुत फरवरी की शुरुआत में ही ऐसा मौसम दिखने लगा है। वर्ष 2023 में अधिकतम तापमान 22.3, 2024 में 24.9 और 2025 में अधिकतम तापमान 29.4 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आंकड़ों से पता चलता है कि अधिकतम तापमान के मामले में वर्ष 2025 ने दो वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जैसे-जैसे फरवरी का महीना गुजर रहा है, धूप तीखी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed