फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   This Dhanteras, brooms from Indonesia and Nepal will be sold.

Ghazipur News: इस बार धनतेरस पर बिकेगी इंडोनेशिया और नेपाल की झाड़ू

Thu, 16 Oct 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
This Dhanteras, brooms from Indonesia and Nepal will be sold.
शहर के सकलेनाबाद स्थित एक  गोदाम पर रखे झाड़ू। संवाद
गाजीपुर। धनतेरस पर इस बार बाजार में विदेशी झाड़ू देखने को मिलेगी। जिले में इंडोनेशिया और नेपाल से झाडुओं की खेप पहुंची है। शहर के व्यापारियों के मुताबिक त्योहार पर इस बार झाडू का व्यापार जिले में करीब तीन करोड़ रुपये तक पहुंचेगा। धनतेरस पर झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। इसी परंपरा के कारण बाजार में धनतेरस पर इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। झाड़ू के थोक कारोबारी गौरव केशरी ने बताया कि इंडोनेशिया से तार वाली झाड़ू समुद्री मार्ग से चेन्नई आई। यहां से ट्रक के माध्यम से जिले में झाड़ू पहुंच चुकी है। वहीं नेपाल से फूल झाड़ू भी जनपद में पहुंचनी शुरू हो गई है। फूल झाड़ू की कीमत 100 से लेकर 200 एवं तार वाली झाड़ू 60 से लेकर 80 रुपये तक है। शहर सिस्त आलमपट्टी में झाड़ू बनाने का एक कारखाना है। यहां त्योहार के लिए लाखों झाडू बनकर तैयार है। धनतेरस के लिए अभी से कारखाने से दुकानों पर झाडू पहुंचाई जा रही है। मांग के अनुसार वाहनों से झाड़ू की आपूर्ति की जा रही है। व्यापारी ने बताया कि एक ट्रक झाडू की औसतन कीमत 15 लाख रुपये होती है। करीब 10 ट्रक झाड़ू धनतेरस के लिए मंगाए हैं। स्थानीय व्यापारी मदन लाल ने बताया कि विदेशी झाड़ुओं की गुणवत्ता और टिकाऊपन को देखते हुए ग्राहक इन्हें पसंद कर रहे हैं। त्योहार के सीजन में इनकी बिक्री में इजाफा होगा। इस बार बीते साल से अधिक झाडू की बिक्री होने की उम्मीद है। धनतेरस के लिए छोटे दुकानदार अभी से ही झाड़ू मंगा लिए हैं।
विज्ञापन

विदेशों से आता है कच्चा उत्पाद
झाड़ू के थोक कारोबारी गौरव केशरी ने बताया कि सींक वाली झाड़ूओं का कच्चा सामान इंडोनेशिया से आता है। फूल वाले झाड़ूओं का कच्चा माल नेपाल से मंगाया जाता है। कच्चे माल की मदद से आलमपट्टी में झाड़ूओं का निर्माण किया जाता है। यहां से ब्रिकी के लिए जनपद समेत पड़ोसी जिलों आजमगढ़, मऊ व बलिया में भी भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed