{"_id":"650ddb4bc03e862ea10015ba","slug":"thieves-took-away-jewelery-worth-lakhs-from-two-houses-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-3982-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दो घरों से लाखों के आभूषण ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दो घरों से लाखों के आभूषण ले उड़े चोर
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कस्तुआ बसवारी गांव के दो घरों को चोरों ने बृहस्पतिवार की रात निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने आलमारी और बक्सा तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।
कस्तुआ बसवारी गांव में मनोज प्रजापति के छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। कमरों में रखे बक्से और आलमारी तोड़कर कीमती सोने, चांदी के आभूषण और लाखों रुपये का सामान चोरी किया। इसके बाद वह चनखरा घरिहा गांव में रामप्रवेश खरवार के घर में घुसे और एक कमरे से एक लाख के आभूषण कब्जे में लिए। इसके बाद वह दूसरे कमरे में अलमारी तोड़ रहे थे कि आहट पर परिजनों की नींद टूट गई और वह शोर मचाने लगे। ऐसे में चोर भाग निकले। हालांकि गृहस्वामी और ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया, लेकिन अंधेरे में वह हाथ नहीं लग सके।
सुबह थानाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।