फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves target mid day meal cut the latch and stole goods worth thousands from the school

Ghazipur News: चोरों के निशाने पर आय मिड डे मिल, कुंडी काटकर विद्यालय से उड़ाया हजारों का सामान

Fri, 11 Apr 2025 11:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 11 Apr 2025 11:36 PM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय पर चोरों ने धावा बोल दिया और कुंडी काटकर कमरे में रखा मिड डे मिल का अनाज उड़ा दिया। सूचन पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Thieves target mid day meal cut the latch and stole goods worth thousands from the school
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तांती गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने बृहस्पतिवार की रात तीसरी बार निशाना बनाया। कार्यालय के दरवाजे की कुंडी काटकर हजारों के के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया।

विज्ञापन


चोरों ने विद्यालय के कार्यालय के दरवाजे की कुंडी को काटकर दो सिलिंडर, गैस चूल्हा, 25 थाली, 25 गिलास, दो जग, गणित कीट, एक किलो मसाला, दो किलो नमक, तीन किलो सोयाबीन, दो किलो चना चोरी करने के साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन


सुबह विद्यालय पहुंचे अध्यापकों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान पप्पू यादव और पुलिस को दी। इधर घटना की जानकारी होते ही भीम आर्मी के कार्यकताओं सहित सैकड़ों लोग जुट गए और घटना की कड़ी निंदा की। भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह केवल इस गांव की घटना नहीं है, प्रदेश में अनेक स्थानों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसे लोगों को पुलिस अगर चिह्नित करके जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। चोरों ने करीब 15 हजार रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed