फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves strike two locations in a single night: jewelry and cash stolen from a house, and an inverter and battery from a school.

Ghazipur News: एक ही रात चोरों का दो जगह धावा, घर से जेवर-नकदी और स्कूल से इनवर्टर-बैटरी चोरी

Fri, 17 Jul 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Thieves strike two locations in a single night: jewelry and cash stolen from a house, and an inverter and battery from a school.
सद्दोपुर गांव स्थित मकान में हुई चोरी के बाद टूटे बक्से और बिखरे सामान को दिखाता पीड़ित। संवाद
लठ्ठूडिह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने एक ही रात दो स्थानों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए। सद्दोपुर गांव में एक मकान से लाखों रुपये के जेवर, नकदी और चांदी के बर्तन चोरी कर लिए गए, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय गोसलपुर का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी और स्टेबलाइजर उठा ले गए।
विज्ञापन

सद्दोपुर निवासी पीड़ित अवनीश कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार रात चोर पीछे की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने बॉक्स और अटैची का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, करीब 50 हजार रुपये नकद तथा चांदी के बर्तन चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह होने पर पीड़ित ने करीमुद्दीनपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

इसी रात उच्च प्राथमिक विद्यालय गोसलपुर में भी चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी और स्टेबलाइजर चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक अखिलेश तिवारी ने भी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राजनारायण ने बताया कि दोनों मामलों की तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed