फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves stole goods from Gram Panchayat Secretariat

Ghazipur News: चोरों ने ग्राम पंचायत सचिवालय से उड़ाया सामान

Sun, 10 Dec 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods from Gram Panchayat Secretariat
सादात। थाना क्षेत्र के ससना गांव में शुक्रवार की रात को चोरों ने ग्राम पंचायत सचिवालय का ताला तोड़ कर उसमें लगा सीसी टीवी कैमरा, कंप्यूटर, बैटरी, प्रिंटर, इन्वर्टर और अन्य महत्वपूर्ण कागजात एवं रजिस्टर पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे ग्राम पंचायत सचिवालय की सफाई करने सफाईकर्मी पहुंचा तो उसने देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। उसने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव को दी। सूचना पाते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए और देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सामान गायब है। उन्होंने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और पूछताछ करने लगी। ग्राम प्रधान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed