फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves made away with jewelery and cash worth one million

Ghazipur News: चोरों ने दस लाख के आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ

Sat, 24 Jun 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Thieves made away with jewelery and cash worth one million
थाना क्षेत्र के चुनामनपुर गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर करीब दस लाख के आभूषण और 1500 नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चोर कच्छा- बनियान पहने थे और नुकिला हथियार लिए हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी अमिला यादव का परिवार घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे था। जबकि एक पुत्री छत पर और महिला कमरे में सो रही थी। देर रात चोर घर के पीछे से नीम के पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गए और सीढ़ी से घर में घुस गए। इसके बाद मुख्य दरवाजा को अंदर से बंद कर दिए और दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों का भी दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। चोरों ने एक आलमारी और बक्से सहित सूटकेस का ताला तोड़कर सामान खंगाले उसके बाद दो छोटे बक्सों को साथ लेकर चले गए। पीड़ित परिजनों ने बताया कि दोनों बक्सों में दस लाख का आभूषण था। इसके बाद चोरों ने पांच सौ मीटर दूर वीरेंद्र चौहान के मकान को निशाना बनाया और घर में प्रवेश कर गए। चोर वहां रखे छोटे बक्से को उठा कर ले जा रहे थे, तभी एक महिला की नींद टूट गई। पीड़िता निर्मला देवी ने पुलिस को बताया कि शोर मचाने का प्रयास की तो चोरों धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह पीछे से दरवाजा खोलकर बाहर आई और शोर मचाने लगी। जब- तक गांव के लोग मौके पर पहुंचते चोर फरार हो गए। चोरों ने बक्से में रखा 1500 रुपये पर हाथ साफ कर दिया। इधर चोरों ने लखंदर राजभर के घर में बंधा करीब सात हजार का बकरा भी खोलकर फरार हो गए। पीड़िता निर्मला देवी ने पुलिस को बताया कि दो चोर करीब साढ़े पांच फुट और कच्छा और बनियान पहने थे। उनके पास लोहे का नुकीला हथियार भी था। दोनों के पास पत्थर के टुकड़े भी थे। सूचना मिलते ही भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र वर्मा और थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर छानबीन करने में जुट गए। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम बनाकर जांच की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

000000
अस्पताल का ताला तोड़कर सामान चोरी
खानपुर। राजकीय पशु चिकित्सालय सौना का दरवाजा तोड़कर चोर पशुओं के इलाज के लिए रखा सामान उठा ले गए। पशु चिकित्साधिकारी आशीष कसौधन ने बताया की पशु चिकित्सालय को बीते 22 जून की शाम पशुधन प्रसार अधिकारी सुरेश प्रसाद कार्यालय बंद कर घर चले गए थे। बीते 23 जून को हॉस्पिटल पहुंचने पर देखा तो दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा हुआ है और सभी सामान गायब है। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed