फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves cleaned hands on jewelery worth 2.5 lakh

चोरों ने ढाई लाख के आभूषण पर किया हाथ साफ

Thu, 27 Aug 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Thieves cleaned hands on jewelery worth 2.5 lakh
गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के पहितिया (बरईकपुरा ) गांव में चोरों ने बुधवार की रात एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने बक्से से करीब ढाई लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रमेश यादव परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद मकान के पास स्थित डेरा पर सोने चले गए थे। जबकि महिलाएं कमरे में सो रही थी। देर रात चोर मकान के पीछे लगी खिड़की को तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने के चार कंगन, एक नथिया, मांगटीका, चेन, दो अंगूठी और एक चांदी की पेटी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

टापटेन चढ़ा पुलिस के हत्थे
बिरनो। थाना क्षेत्र के भंवरहा पुलिया से पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाने के टापटेन अपराधी रसूलाबाद निवासी अनिल बांसफोर को धर-दबोचा। उसके खिलाफ स्थानीय थाने में संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में सर्वेश कुमारी तिवारी, अजय प्रसाद, धर्मेद्र कुमार और कृपाशंकर पाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed