फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves broke the locks of seven shops in a single night, stole Rs 1 lakh in cash

Ghazipur News: एक ही रात में चोरों ने तोड़ा सात दुकानों का ताला, एक लाख नगदी उड़ाया

Sun, 28 Jan 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of seven shops in a single night, stole Rs 1 lakh in cash
दुबिहा/करीमुद्दीनपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतरांव मोड़ बाजार के हार्टमनपुर चर्च गेट के सामने कटरे में स्थित सात दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने बृहस्पतिवार की रात लाखों रुपये के सामान और एक लाख रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही, लेकिन चोरों को दबोचना तो दूर चिन्हित करने में भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

उतरांव मोड़ बाजार के हार्टमनपुर चर्च गेट के सामने कटरे में स्थित दुकानों को बंदकर दुकानदार प्रतिदिन की तरह घर चले गए। दूसरे दिन सुबह जब बाजार के लोगों की नजर खुले हुए दुकानों पर पड़ी तो शोर मचाना शुरू कर दिया। अफरोज अंसारी की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से टेलीविजन, प्रेस, हिटर, इंडेकशन सहित 80 हजार रुपये नगदी सामान गायब थे। रितेश सिंह के रेडिमेड की दुकान से पचास हजार रुपये मूल्य के कपड़ों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। अमित राम के जनसेवा केंद्र की दुकान से इंवर्टर, बैट्री और नगदी गायब थी। कलावती की ब्यूटी पार्लर की दुकान से मेकअप के सामान, मशीन और कपड़ा तथा 20 हजार नगदी, सतेंद्र के इलेक्ट्रॉनिक दुकान से भी सामान गायब थे। वहीं डिग्री कॉलेज के पास एक ब्यूटी पार्लर का भी सामान चोरों ने गायब कर दिया था। इस संबंध में करीमुद्दीपुर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया की तहरीर मिली है। सीसीटीवी कैमरे से चोरों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed