फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves blow up smart phone from showroom for one million

शोरूम से चोरों ने दस लाख का उड़ाया स्मार्ट फोन

Mon, 15 Feb 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thieves blow up smart phone from showroom for one million
औड़िहार (गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली के स्थानीय बाजार स्थित शोरूम से चोरों ने सोमवार की भोर में शटर चांड़कर 10 लाख के स्मार्ट फोन पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के साथ चोरों को चिन्हित करने में जुट गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। इधर संचालक की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी सुरेश कुमार जायसवाल की गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर मोबाइल स्मार्ट फोन का शोरूम है। प्रतिदिन की तरह रविवार की देर शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए। इधर भोर में चोर शटर को चांड़कर अंदर घुस गए और महंगे स्मार्ट फोन पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह करीब छह बजे जब शोरूम संचालक पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर आवाक रह गए। इधर सरेराह इतनी बड़ी चोरी की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ राजीव द्विवेदी एवं कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य मौके पर पहुंच गए और पीड़ित से पूछताछ के बाद लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली। पीड़ित शोरूम संचालक सुरेश कुमार जायसवाल ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, मुकदमा दर्जकर पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखाई पड़े दो नकाबपोश
औड़िहार। शोरूम में लगे सीसीटीवी में दो नकाबपोश चोर दिखाई पड़े। पुलिस के मुताबिक फुटेज में चोरों ने करीब 4.25 बजे भोर में प्रवेश किया। झोले में स्मार्ट फोन को रखते भी दिखाई पड़े। करीब 5.35 बजे वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। अब पुलिस इन दोनों को चिन्हित करने में जुटी हुई है।

रेकी के बाद ही सरेराह वारदात को दिया गया अंजाम
औड़िहार। चोरों ने कई दिन रेकी करने के बाद ही सरेराह मोबाइल शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा। इस बात की चर्चा घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे लोगों में हो रही थी। इधर उद्योग व्यापर मंडल के पदाधिकारियों ने सीओ को पत्रक देकर 72 घंटे में चोरी का पर्दाफाश करने का समय दिया है। साथ ही चेताया है कि अगर निर्धारित समय पर खुलासा नहीं होता है तो धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
सीओ सिटी राजीव द्विवेदी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। घटना का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed