फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves absconding with 20 goats, police engaged in investigation

चोर 20 बकरियां लेकर फरार, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Thieves absconding with 20 goats, police engaged in investigation
कोतवाली क्षेत्र के कटया लहंग गांव में मंगलवार की रात चोर एक पशुपालक के घर से 20 बकरियां खोलकर ले गए। सुबह जगने पर बकरियों की चोरी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अशोक कुमार पांडेय परिवार के साथ देर शाम खाना खाकर सो रहे थे। वहीं हाते में लगे टिन शेड में बकरियां बंधी हुई थीं। सुबह जब पशु पालक बकरियों को दाना पानी देने के लिए निकले तो देखा कि गेट खुला हुआ है और अंदर से सभी बकरियां गायब हैं। जबकि उसी हाते में भैंस और गाय बंधी हुई थी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस पास के एक आईटीआई कालेज में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई। फुटेज में दो से तीन लोग बकरियों को खोलकर पैदल ही ले जाते दिख रहे थे। पशुपालक अशोक कुमार पांडेय ने लिखित रूप से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो कि कटया लहंग गांव में इसके पहले भी पशुओं की चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी चोरी का पर्दाफाश करने में सफल नहीं हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष इष्टदेव पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed