फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   They took a pledge to internalize the ideals of Saint Ravidas

Ghazipur News: संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Tue, 03 Feb 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
They took a pledge to internalize the ideals of Saint Ravidas
गाजीपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। रविदास जयंती पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान उनकी झांकी भी निकाली गई।
विज्ञापन

नंदगंज : क्षेत्र के बरहपुर जुलूस निकाला गया। इस दौरान संत रविदास की झांकी निकाली गई। समाजसेवी पंकज व अरविंद ने कहा कि रविदास के बताये हुए मार्ग पर चलकर ही अपने जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। इस मौके पर अरविंद यादव, मुकेश, पिंटू, संदीप, आत्मा प्रकाश आदि मौजूद रहे। करीमुद्दीनपुर : नूतन प्रभात क्लब की ओर से संत रविदास की झांकी निकाली गई। झांकी आंबेडकर पार्क, पुराना डाकघर, प्राथमिक विद्यालय होते हुए रविदास मंदिर पहुंची। इस मौके पर धर्मराज, शिवजी, राजकुमार, अजीत आदि मौजूद रहे। देवकली : क्षेत्र में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जुलूस निकाला गया। इस मौके पर आशीष कुमार, अमित कुमार, मोनू, अरविंद, गोलू, अजीत, मिट्ठू, रमेश आदि मौजूद रहे। मरदह : स्थानीय बाजार समेत महेगवां, नरवर, कंसहरी, पड़िता, गोविंदपुर, छोटका मरदह, डोड़सर, कोदई आदि गांवों में रविदास जयंती मनाई गई। स्थानीय बाजार स्थित संत रविदास मंदिर परिसर से मनमोहक झांकी निकाली गई। इस मौके पर राजकुमार, ओमप्रकाश, संतोष, राजदेव, भोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed