फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   They protested by planting paddy in a water-filled pit on the road

Ghazipur News: सड़क पर पानी भरे गड्ढे में धान की रोपाई कर जताया विरोध

Sun, 22 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
They protested by planting paddy in a water-filled pit on the road
मरदह। बरही-बोगना गांव मार्ग की खस्ताहाली के विरोध में शनिवार को क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पानी से भरे गड्ढे में धान की रोपाई कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस समस्या के समाधान को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी राम नारायण यादव ने कहा कि बरही चट्टी फोरलेन मार्ग से गांव के काली मंदिर तक दो सौ मीटर सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। शनिवार को बारिश के बाद सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोग करीब एक दशक से इस दुर्दशा से परेशान हैं।
विज्ञापन

दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को प्रतिदिन इसी रास्ते से आना-जाना पड़ता है। संबंधित विभाग के अधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। सूबेदार राम ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सोनू यादव, मनोज जायसवाल, अनिल यादव, गोलू ख़ान, पीर मुहम्मद, पप्पू जायसवाल, गिरीश शर्मा, रामाशीष गुप्ता, प्रदीप यादव, संतोष शर्मा, संजीत गुप्ता, मेहरुन्निशां, नूरजहां, रीता जायसवाल, शंभू वर्मा, अमरदेव यादव, सुनील यादव, विमला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed