फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   They hit the contract worker on the head with a gun butt and took away the vacuum pump

Ghazipur News: संविदाकर्मी के सिर पर तमंचे की बट मारकर उठा ले गए वैक्यूम पंप

Mon, 21 Apr 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
They hit the contract worker on the head with a gun butt and took away the vacuum pump
गहमर। लघुडाल पंप नहर सायर से बीते 19 अप्रैल की देर रात बदमाशों ने तैनात संविदाकर्मी को तमंचा से आतंकित कर वैक्यूम पंप उठा ले गए। विरोध करने पर संविदाकर्मी के सिर पर तमंचा के बट से वार कर घायल कर दिया। रविवार की देर शाम अवर अभियंता ने तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और बाइक नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सायर गांव स्थित लघुडाल पंप नहर पर कुछ दिन पूर्व नया वैक्यूम पंप मोटर आया था। सायर गांव निवासी पीड़ित संविदा कर्मचारी कृष्णा चौधरी ने पुलिस को बताया कि पंप कैनाल के कर्मचारी आवास में सोए थे। वहीं स्थानीय गांव निवासी सिंचाई विभाग का कर्मचारी जयप्रकाश चौधरी घर खाना खाने के लिए गया था। बीते 19 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे दो बाइक सवार युवक पंप नहर पर पहुंचे और आवास के दरवाजे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। कुंडी की आवाज सुनकर पीछे के दरवाजे से बाहर निकल कर देखा तो दो युवक खड़े दिखे। पूछताछ करने पर कोई जबाब नहीं दिया और मोबाइल पर बात करने लगे। थोड़ी देर बाद पिकअप वाहन से पांच-छह की संख्या में असलहाधारी बदमाश पहुंचे और पकड़कर आवास के अंदर ले जाकर तमंचा सटाने के बाद मारने-पीटने लगे। सिर पर तमंचा के बट से प्रहार करने लगे, जिससे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। बदमाश वैक्यूम पंप मोटर को पिकअप वाहन पर लादकर लेकर चले गए। कुछ देर बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारी जयप्रकाश के पहुंचने पर घटना की जानकारी दी। लघुडाल नहर सायर के अवसर अभियंता जेई ओमप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक का नंबर कोतवाली पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। चोरी सहित कर्मचारी के साथ मारपीट का तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed