फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thermal screening of outsiders

बाहर से आए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग

Sun, 10 May 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Thermal screening of outsiders
भदौरा स्थित एक विद्यालय में बाहर से आए युवकों की स्क्रीनिंग करते चिकित्सक। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। बाहरी राज्यों और महानगरों से आने वाले लोगों का सिलसिला अब भी बना हुआ है। पहले उन्हें जिला मुख्यालय पर ही रोककर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और संबंधित गांव भेज दिया जा रहा है। इसी प्रकार गांवों पर भी सीधे पहुंच रहे लोगों की जांच की जा रही है। अस्वस्थ पाए जाने पर लोगों को विभिन्न स्थानों पर क्वारंटीन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार, बाहरी राज्यों और महानगरों में फंसे दर्जनों लोग रविवार को तहसील मुख्यालय पहुंचें। सभी की प्रशासनिक अधिकारियों के सामने थर्मल स्क्रीनिंग कराते हुए उनके स्वास्थ्य की जांच पड़ताल की गई। इसके बाद उन्हें बस स्टैंड स्थित एक निजी स्कूल में क्वारंटीन किया गया। लाकडाउन में क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोग इलाहाबाद, झांसी, कोलकाता, अमेठी, चंदौली, मऊ, आजमगढ़ आदि गैर जिलों और गैर प्रांतों में फंसे हुए थे जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न बसों के माध्यमों से उनको तहसील मुख्यालय लाया गया। कुछ पैदल भी आ रहे हैं। रविवार को तय समयानुसार उप जिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह, तहसीलदार घनश्याम की मौजूदगी में आठ बसों से करीब दो सौ मजदूर यहां पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रविरंजन के नेतृत्व में चिकित्सीय टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बाहर रह रहे मजदूरों को लाया जा रहा है। जांच के बाद स्वास्थ्य में कमी पाई जाती है तो उन्हें जिला मुख्यालय रेफर किया जाएगा। सादात संवाददाता के अनुसार, एक सप्ताह के अंदर सादात बाजार और इसके आसपास के गांवों में चोरी छिपे एक दर्जन से अधिक लोग मुंबई, गुजरात, पंजाब तथा अन्य स्थानों से आए हैं। कुछ बाइक, साइकिल और अन्य साधनों से घर पहुंचे हैं। इनकी जांच नहीं हो पाई है। पुलिस इनका पता लगाने में लगी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां पर 118 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद लोगों को घरों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया। सादात में बाहर से आने वालों की संख्या 58 बताई जा रही है। ये लोग मुंबई, गुजरात, पंजाब, अहमदाबाद, हैदराबाद, नागपुर, बड़ौदा, जालंधर से आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed