{"_id":"639a157457af88363835d0d5","slug":"there-will-be-no-student-union-election-in-pg-college-ghazipur-news-vns6885819109","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पीजी कॉलेज में नहीं होगा छात्रसंघ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पीजी कॉलेज में नहीं होगा छात्रसंघ चुनाव
विज्ञापन
गाजीपुर। हाईकोर्ट के फैसले से पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी कर रहे छात्र नेताओं को मायूसी हाथ लगी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के इंकार के बाद छात्र नेताओं ने उच्च न्यायालय का रुख किया था। लेकिन वहां से भी छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने का निर्णय आया। जिस पर जिला प्रशासन और कॉलेज प्रशासन ने सहमति जाहिर की है।
पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. राघवेंद्र पांडेय जानकारी दी कि वर्तमान परिस्थितियों में छात्रसंघ चुनाव कराना संभव नहीं है। प्रदेश सरकार व वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा नई शिक्षा नीति लागू किए जाने के क्रम में सभी पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसके तहत वर्ष में दो बार प्रवेश प्रक्रिया, परिचय-पत्र वितरण एवं कक्षा संचालन, मिड टर्म परीक्षाएं, सेशनल कार्य, प्रैक्टिकल और मुख्य परीक्षा आयोजित किया जाना है।
साथ ही कोविड-19 के प्रभाव से शैक्षणिक सत्र अपने नियत समय से पीछे चल रहा है। ऐसी परिस्थितियों में शिक्षण- सत्र को ससमय कराने के प्रयास विश्वविद्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसी बीच विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से कार्यक्रमों के अनुपालन को देखते हुए वर्तमान सत्र में छात्रसंघ चुनाव को कराने को अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
छात्रों की ओर से हाइकोर्ट में वाद दाखिल किया गया था। सुनवाई के क्रम में हाइकोर्ट ने अपने निर्णय में अकादमिक सत्र की वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए चुनाव कराए जाने की मांग को निरस्त कर दिया है। उच्च न्यायालय के निर्णय के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा भी हाइकोर्ट के आदेश के अनुपालन के क्रम में आगामी निकाय चुनावों को लेकर छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगा दी गई है। ऐसी परिस्थितियों में स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रसंघ चुनाव कराया जाना संभव नहीं है। इस अवसर पर डा. डीके सिंह, डा. अनुराग सिंह, प्रो. एसएन सिंह आदि मौजूद रहे।