Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There will be no need to make trips to the treasury to submit a digital life certificate.

Ghazipur News: डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर

Sun, 01 Nov 2026 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
There will be no need to make trips to the treasury to submit a digital life certificate.
गाजीपुर। जिले के पेंशनरों को अब डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार कार्यालय या बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग भारत सरकार की ओर से एक से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत पेंशनर घर बैठे स्मार्टफोन से फेस रिकग्निशन के माध्यम से जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए आधार फेस आईडी और जीवन प्रमाण ऐप की मदद लेनी होगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह ने बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए पेंशनरों को सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधार फेस आईडी और जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करना होगा। दोनों एप पर आवश्यक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद आधार नंबर दर्ज कर आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी भरना होगा।
विज्ञापन

ई-मेल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद फेस रिकग्निशन के माध्यम से चेहरे की पहचान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद जीवन प्रमाण ऐप खोलकर आधार नंबर और मोबाईल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा। पेंशनर को अपना नाम और पेंशन का प्रकार भरने के बाद निर्गतकर्ता के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य करकार तथा निर्गमनकर्ता के रूप में उत्तर प्रदेश कोषागार का चयन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कोषागार गाजीपुर का चयन कर पेंशन भुगतानादेश संख्या (पीपीओ नंबर), बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड दर्ज करना होगा। अंत में फेस रिकग्निशन के माध्यम से पहचान की प्रक्रिया पूरी करने पर डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा किया जा सकेगा। इसके अलावा पेंशनर अपनी बैंक शाखा, पोस्ट आफिस अथवा जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन प्रेषित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed