{"_id":"66eca6a7b80402e0d4034e84","slug":"there-will-be-no-anemia-in-teenage-girls-due-to-consumption-of-shri-anna-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-120702-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: श्रीअन्न के सेवन से किशोरियों में नहीं होगी खून की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: श्रीअन्न के सेवन से किशोरियों में नहीं होगी खून की कमी
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पोषण महोत्सव का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने कहा कि श्रीअन्न के सेवन से किशोरियों में खून की कमी (एनीमिया) नहीं होगी, कैल्शियम की कमी से भी बची रहेंगी। इससे स्वस्थ शिशु का जन्म होगा और स्वस्थ समाज और देश का निर्माण होगा।''''
जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने छात्राओं के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जन जागरूकता का यह कार्यक्रम काफी सराहनीय है। संयोजक गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा कुमारी ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य जन जागरूकता फैलाना है। बाल विकास परियोजना अधिकारी सायरा परवीन ने सभी को संतुलित पोषण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी पारसनाथ, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी उपस्थित थे। संचालन डॉ. निरंजन कुमार यादव ने किया।
अंकिता को मिला पहला स्थान
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संतुलित आहार की रंगोली तथा मिलेट्स स्नैक्स का प्रदर्शन किया। दो दिवसीय महोत्सव में पहले दिन निबंध प्रतियोगिता में कुल 54 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें निर्णायक की भूमिका में रेंजर प्रभारी डॉ. शिव कुमार रहे। प्रतियोगिता में अंकिता जायसवाल पहले, मानसी अग्रवाल दूसरे, संध्या राजभर तीसरे तथा प्रशंसा सिंह ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। दूसरे दिन हेल्दी मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की कुल 62 छात्राओं ने अपने-अपने व्यंजनों के साथ प्रतिभाग किया, जिसमें निर्णायक की भूमिका में डॉ. शंभू शरण प्रसाद, डॉ. विकास सिंह एवं डॉ. शिव कुमार रहे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार क्रमशः नीशू, अनामिका मिश्रा, चांदनी चौरसिया एवं सुप्रिया शर्मा ने प्राप्त किया।