{"_id":"6a4aaf18370a70f7290924ae","slug":"there-will-be-a-special-veda-propagation-week-on-shravan-festival-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-155445-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: श्रावणी पर्व पर विशेष वेद प्रचार सप्ताह होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: श्रावणी पर्व पर विशेष वेद प्रचार सप्ताह होगा
विज्ञापन
शहर के चीतनाथ स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में आर्य समाज के अंतरंग सभा में शामिल पदाधिकारी। स्रो
गाजीपुर। शहर के चीतनाथ स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में रविवार को प्रधान दिलीप वर्मा की अध्यक्षता में आर्य समाज के अंतरंग सभा की बैठक आयोजित की गई।
इसमें तीन अगस्त से नौ अगस्त तक श्रावणी पर्व पर विशेष वेद प्रचार सप्ताह का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रधान आदित्य प्रकाश ने कहा कि वेदों का ज्ञान शाश्वत है।
इस ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का परम कर्तव्य है। प्रधान दिलीप वर्मा ने बताया कि इस सात दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य वैदिक संस्कृति, सदाचार और वेदों के पवित्र संदेश का प्रचार-प्रसार करना है।
वेद प्रचार सप्ताह में सुबह सात से 10 बजे के बीच विश्व कल्याण के लिए विशेष यज्ञ, भजन और प्रेरणादायक उपदेशों का आयोजन किया जाएगा। जबकि, शाम के सात से 10 बजे के बीच संध्या उपासना, सामूहिक भजन और प्रतिष्ठित विद्वानों द्वारा वेदों के महत्व पर विशेष प्रवचन दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगों के लिए आर्य समाज की तरफ से वैदिक साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार, रवीश कुमार, जवाहरलाल आदि मौजूद रहे।