फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There will be 24-hour surveillance from the strong room to the control room

Ghazipur News: स्ट्रांग रूम से कंट्रोल रूम तक 24 घंटे होगी निगरानी

Sat, 14 Feb 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
There will be 24-hour surveillance from the strong room to the control room
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में ऑडिटोरियम सभागार में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि परीक्षा केंद्रों की स्ट्रांग रूम से कंट्रोल रूम तक 24 घंटे होगी निगरानी, मोबाइल बैन रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। जिले में हाईस्कूल में करीब 67 हजार और इंटरमीडिएट में करीब 70 हजार, कुल लगभग 1.37 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 196 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 29 अति संवेदनशील और 63 संवेदनशील केंद्र हैं। निगरानी के लिए जिले को 12 जोन, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 8 सचल दल और फ्लाइंग स्क्वायड टीमों में बांटा गया है।
विज्ञापन

डीएम ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। कहा कि प्रश्नपत्र पुलिस अभिरक्षा में सीसीटीवी निगरानी वाले सुरक्षित स्थान पर रखे जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र डबल लॉक वाली स्टील/लोहे की अलमारी में रखे जाएंगे। यह अलमारी स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की संयुक्त उपस्थिति में ही खुलेगी और हर बार पेपर सील से बंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर एक से अधिक रास्ते होने पर तत्काल उन्हें सील कराया जाए। केंद्र के 100-200 मीटर की परिधि में कोई अनधिकृत व्यक्ति या असलहा किसी भी दशा में मौजूद नहीं रहेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका पर तत्काल पुलिस बल और कंट्रोल रूम को सूचना दी जाए। बैठक के बाद डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में बने मॉनिटरिंग सेल और कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed