फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was intense sunshine till afternoon and then drizzle

Ghazipur News: दोपहर तक प्रचंड धूप फिर हुई बूंदाबांदी

Fri, 23 May 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
There was intense sunshine till afternoon and then drizzle
गाजीपुर। नगर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर से पहले तक प्रचंड धूप रही। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया। शाम को चार बजे के आसपास हल्की धूप के बीच 10 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

जनपद का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह अन्य दिनों की तरह भगवान भास्कर उदित हुए। सुबह नौ बजते ही पारा चढ़ने लगा। 11 से दोपहर एक बजे तक प्रचंड धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर दो बजे के बाद धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा। आसमान में अचानक बादल छा गए। इसके बाद धूल भरी हवाएं चलने लगीं। आसमान में बादलों की घेरेबंदी के कारण मौसम सुहावना हो गया। इसके कुछ देर बाद ही धूप खिल गई। हालांकि इस बार की धूप में तीखापन कम था। धूप के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई, जो 10 मिनट तक जारी रही। दस दौरान औसतन 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि पांच दिनों तक बादल छाए रहने के साथ ही बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 व न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। औसतन 14 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तक हवा चल सकती है।
विज्ञापन

देवकली : भीषण गर्मी के कारण गांगी नदी सूख गई है। इससे पशु-पक्षी भी पानी के लिए इधर-उधर भटकने लगे है। इलाके के गांवों में स्थित तालाब और पोखरे भी सूख गए हैं। पानी के अभाव में पशु-पक्षी गांव की तरफ आने लगे हैं। यही हाल अमृत सरोवरों का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed