फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was chaos in the house on the death of a soldier

सिपाही की मौत पर घर में मचा कोहराम

Sun, 26 Apr 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
There was chaos in the house on the death of a soldier
फतेहपुर में नाव दुर्घटना में सिपाही शशिकांत की मौत के बाद कासिमाबाद थाना के खजुहा गांव में रोती ब - फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के खजुहा निवासी एक युवक फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना में तैनात था। शनिवार की शाम लाकडाउन के बीच यमुना नदी में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ चक्रमण कर रहा था। इसी दौरान नाव डूब गई। सवार उपनिरीक्षक के साथ ही पुलिसकर्मी और नाविक डूब गया था। रविवार की सुबह तीनों का शव बरामद हुआ। मौत की खबर आते ही मृत सिपाही के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के खजुहा गांव निवासी बीरबल राम का पुत्र शशिकांत राम (25) फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना में सिपाही के पद पर तैनात था। लाकडाउन के दौरान यमुना नदी में मड़नई घाट पर ड्यूटी लगी थी। वह शनिवार को उप निरीक्षक रामजी और सिपाही निर्मल के साथ ड्यूटी पर था। कोई सीमा पार न करे, इसके लिए तीनों छोटी नाव से यमुना नदी में चक्रमण कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब छह बजे नाव डूब गई। सिपाही निर्मल तैरकर किनारे पर आ गया, जबकि उपनिरीक्षक और सिपाही शशिकांत के साथ बिहार का रहने वाला नाविक डूब गया। देर रात शशिकांत के डूबने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग चीख-पुकार करते हुए ऊपर वाले से यह प्रार्थना करने लगे कि वह सही-सलामत मिल जाए। परिवार के पुरुष सदस्य अन्य लोगों के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। रविवार की सुबह तीनों का शव गोताखोरों ने बरामद किया। मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी प्रियंका, मां पुष्पा देवी, पिता बीरबल सहित परिवार के अन्य लोग दहाड़े मारकर चीख पुकार करने लगे। मौके पर पहुंचे पास-पड़ोस के लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। मृतक शशिकांत की शादी मई 2019 में बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती निवासी प्रियंका से हुई थी। उसे पांच माह का गर्भ है। वह बिलखते हुए बार-बार घटना के लिए ऊपर वाले की दुहाई देती रही। शशिकांत की भर्ती 2018 में हुई थी। वह दो भाई-दो बहनों में सबसे बड़ा था। किशनपुर थाना के एसओ रामकिशोर ने बताया कि सुबह नौ बजे गोताखोरों ने तीन शवों को बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद सलामी होगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed