फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was chaos in Arangi village as soon as the body of the policeman reached

पुलिसकर्मी का शव पहुंचते ही आरंगी गांव में मचा कोहराम

Tue, 04 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
There was chaos in Arangi village as soon as the body of the policeman reached
शारदीय नवरात्र मेले के दौरान ड्यूटी समाप्त होने पर मेस में खाना खाने जाते समय सोमवार की रात मिर्जापुर जनपद के कालीखोह मोड़ पर गिरकर आरंगी गांव निवासी पुलिस कर्मी की मौत हो गई। वह भदोही जनपद के गोपीगंज थाने में तैनात थे। मंगलवार को शव पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस कर्मियों ने अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

आरंगी गांव निवासी शिवशंकर राम (49) भदोही के गोपीगंज थाने पर तैनात थे। शारदीय नवरात्र पर्व पर उनकी तैनाती इन दिन मिर्जापुर जनपद के काली खोह मंदिर पर लगी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह मेस में खाना खाने जा रहे थे कि मोड़ के पास अचानक गिरकर अचेत हो गए। आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए मिर्जापुर जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना की जानकारी परिवार को मिलते ही कोहराम मच गया। घटना के दूसरे दिन शव पैतृक गांव आते ही दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक की पत्नी सावित्री देवी, पुत्र दिव्यांशु कुमार और दीपक के साथ पुत्री अंजली सहित परिजन दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। मृतक चार भाइयों में यह सबसे बड़े थे। वहीं उनकी माता बारमती देवी पुत्र के मौत की सूचना से बेसुध पड़ी हुई है। दिलदारनगर थानाध्यक्ष अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मृत पुलिसकर्मी को स्थानीय पुलिस द्वारा अंतिम सलामी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed