फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was an uproar when the dead body of an Air Force soldier reached home.

Ghazipur News: वायु सेना के जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर मचा कोहराम

Sat, 25 Jan 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
There was an uproar when the dead body of an Air Force soldier reached home.
अंधऊ गांव में शनिवार को वायु सेना के जवान आत्मा सिंह (27) का पार्थिव शरीर पहुंचते कोहराम मच गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन

तमिलनाडु में तैनात आत्मा सिंह की 21 जनवरी की रात हृदयगति रुकने सांसें थम गईं। वह 2017 में वायु सेना में भर्ती हुए थे। उनके दूसरे नंबर के भाई अरविंद कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में हैं। उनका पार्थिव शरीर शनिवार की दोपहर में लाया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए, जो भारत माता की जय और आत्मा सिंह अमर रहे के नारों लगा रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा में वायु सेना के अधिकारी और जवान विशेष रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

वायु सेना की टुकड़ी ने अपने साथी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। मुखाग्नि बड़े भाई प्रवीण कुमार ने दी। आत्मा सिंह रिटायर्ड मेजर स्वर्गीय श्यामा राम के सबसे छोटे बेटे थे और अविवाहित थे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अनिल राजभर आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed