फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was a jam at the crossing, Lichchavi Express stood for half an hour

Ghazipur News: क्राॅसिंग पर लगा जाम, आधे घंटे खड़ी रही लिच्छवी एक्सप्रेस

Fri, 01 Dec 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
There was a jam at the crossing, Lichchavi Express stood for half an hour
दुल्लहपुर। जखनिया बाजार में यातायात नियमों का पालन न करने की वजह से आए दिन जाम की समस्या से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सबसे विकट स्थिति उस उत्पन्न हो गई, जब किसी ट्रेन के गुजरने के लिए रेलवे फाटक बंद होने से पहले क्रॉसिंग पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस के गुजरने का समय हो गया। इस दौरान क्रॉसिंग जाम हो गया। गेटमैन सूबेदार ने गेट बंद करने की कोशिश की लेकिन जाम के चलते वह गेट बंद नहीं कर सका। उसने वाहन चालकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। वहीं, गेट न बंद होने की वजह से मऊ से जखनिया आने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस आउटर सिग्नल पर खड़ी हो गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, आधे घंटे के बाद लिच्छवी एक्सप्रेस जखनिया रेलवे प्लेटफार्म पर आकर रुकी। जाम को समाप्त करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इधर, सूचना मिलने पर भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती भी पुलिस के साथ पहुंच गई और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को समाप्त कराया। इसके बाद रेलवे फाटक बंद हो सका। गेटमैन सूबेदार ने बताया कि जाम की वजह से 25 मिनट देरी से लिच्छवी ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed