{"_id":"632ca63531ee2044bd28d4f6","slug":"there-should-be-a-separate-route-for-entry-and-exit-in-the-puja-pandal-ghazipur-news-vns6756119191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा पंडाल में प्रवेश और निकास का हो अलग मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा पंडाल में प्रवेश और निकास का हो अलग मार्ग
विज्ञापन
सुहवल थाना परिसर में बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने दुर्गापूजा, नवरात्रि एवं रामलीला को सकुशल संपन्न कराने के लिए दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के पदाधिकारियों संग बैठक की।
प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने समिति के लोगों से कहा कि जारी किए गए गाइड लाइन के अनुसार ही त्योहार मनाएं। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पूजा कमेटी में 15 युवकों की वालंटियर टीम बनाई जाएगी, जो पूजा स्थल पर तैनात रहेगी। उन्हें कमेटी द्वारा आई कार्ड भी जारी किया जाएगा।
पूजा पंडाल में प्रवेश एवं निकास का अलग-अलग मार्ग होना चाहिए। इसके साथ ही पूजा पंडाल और रामलीला स्थान पर फायर सेफ्टी किट रखना अनिवार्य है। चेताया कि नये जगहों पर किसी भी हाल में आयोजन नहीं होना चाहिए। पुलिस अराजकतत्वों पर पैनी निगाह रखे हुए हैं, किसी तरह की हरकत पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में कुल सात जगहों पर दुर्गा मूर्ति और तीन जगहों पर रामलीला, जबकि भरत मिलाप तीन जगहों पर आयोजित होगी। इसको लेकर अभी से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रमोद यादव, अरविंद राय, आशुतोष मौर्य, जमालूमुद्दीन, जयप्रकाश, सोनू राय, हेमराज आदि मौजूद रहे।