फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There is no comparison between India and NDA: Aseem Arun

इंडिया और एनडीए की कोई तुलना नहीं : असीम अरुण

Thu, 27 Jul 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
There is no comparison between India and NDA: Aseem Arun
बोले-ओमप्रकाश राजभर के आने से एनडीए हुई और मजबूत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। प्रदेश के राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि इंडिया और एनडीए की कोई तुलना नहीं है। एक विकास के लिए है, तो दूसरा विरोध के लिए है। एनडीए का मूल सिद्धांत है सबका साथ-सबका विकास है। जबकि इंडिया (गठबंधन दलों) का उद्देश्य सिर्फ मोदी हटाओ है। वह बुधवार को जलसा गार्डेन बबेडी में आयोजित अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम में दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर के आने से एनडीए और मजबूत हुई है।
कार्यक्रम के बाद राज्यमंत्री प्रकाश नगर भुतहियाटांड के अतिथि कांटिनेंटल के सभाकक्ष में पार्टी द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का लाभ आम आदमी बिना किसी भेदभाव के उठा रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक सद्भाव भाजपा का मूल सिद्धांत है। आज पार्टी संगठन द्वारा लगातार टिफिन बैठकें आयोजित की जा रही है जिसके माध्यम से समाज में सबको एक साथ मिल बांटकर खाने और बैठने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसका परिणाम है कि व्यस्तता के बावजूद लोगों की सामाजिक दूरियां कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज सरकार के भ्रष्टाचार उन्मूलन अभियान से लोगों को संविधान में निहित अधिकार सरलता से मिल रहे हैं। सम्मेलन की कार्ययोजना अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार राम तथा संचालन पुनवासी राम ने किया।

धन्यवाद अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद खरवार ने व्यक्त किया। सम्मेलन में नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर, जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, अखिलेश राय, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, हरेंद्र यादव,पंकज सिन्हा,अमित सिद्धार्थ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed