फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There is hope that water logging will be removed from Balua Tola.

Ghazipur News: बलुआ टोला से जलजमाव दूर होने की आस बंधी

Thu, 01 Jun 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
There is hope that water logging will be removed from Balua Tola.
डीएम के र्निदेश पर टीम ने जलजमाव वाले स्थल का मुआयना किया
विज्ञापन

एक वर्ष से समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की परेशानी को डीएम ने लिया गंभीरता से
संवाद न्यूज एजेंसी

रेवतीपुर। स्थानीय रेवतीपुर गांव के बलुआ टोला में जलजमाव की समस्या से एक वर्ष से जूझ रहे ग्रामीणों की शिकायत को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर डीडीओ सुभाषचंद्र, एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम ने जलजमाव वाले स्थल का मुआयना किया। इस दौरान राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि चौबीस घंटे के अंदर नापजोख कर हर हाल में मुहल्ले से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।

टीम ने मुहल्ले के लोगों से इसकी जानकारी ली। बलुआ टोला के ग्रामीणों ने टीम को बताया कि हालत ऐसी है कि उनका रहना अब मुश्किल हो गया है। जलनिकासी वाली जगहों को गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे उनके घरों का पानी मुहल्ले की गलियों में लगने से वह झील में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब ढाई सौ घरों की डेढ़ हजार की आबादी इस जलजमाव की समस्या से जूझ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसको लेकर पूर्व में कई बार अधिकारियों के यहां शिकायत भी की गई लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। इस संबंध में डीडीओ सुभाषचंद्र एवं एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि जल्द ही इसका निदान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ सुरेंद्र सिंह राणा, थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, एई डीआरडीए कृष्णमुरारी, जेई सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed