फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There is a need to tell the coming generations about the horrors of partition.

Ghazipur News: आने वाली पीढि़यों को विभाजन की विभीषिका बताने की जरूरत

Thu, 15 Aug 2024 02:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
There is a need to tell the coming generations about the horrors of partition.
गाजीपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा की ओर से बुधवार को जिला पंचायत के सभागार में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश के विभाजन के बाद हिंदुओं के साथ हुई विभीषिका बुनियादी रूप से मानव विस्थापन और जबरदस्ती पलायन की दुखद कहानी है। उस असहनीय पीड़ा भरी विभीषिका से हमें सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए वर्तमान और आने वाली पीढि़यों को इसे बताने और स्मरण कराने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के महत्व और इसके लिए दिए गए बलिदान और संघर्षों को आने वाली पीढ़ियां को बताना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि आजादी के बाद बंटवारे का दर्द जो भारत ने झेला था उसके स्मरण की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। जो स्थितियां पैदा हो रही हैं उस पर चिंतन करना है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, बृजेंद्र राय, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, कालीचरण राजभर ने भी विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। इसके बाद डीएम कार्यालय के सामने से परिवहन राज्यमंत्री के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया। इसमें रामनरेश कुशवाहा, रामराज वनवासी, राजेश राजभर, साधना राय, शैलेश राम, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विश्वप्रकाश अकेला, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा, श्यामराज तिवारी आदि शामिल थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने देखी प्रदर्शनी
गाजीपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन रायफल क्लब के परिसर में बुधवार को किया गया। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने प्रदर्शनी देखी। जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद सरोज ने रामलला संदेश पुस्तिका देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, भानूप्रताप सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सूचना विभाग से धनंजय कुमार, आमिर अंसारी, संदीप सरोज, रामदुलार यादव, विनोद कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed