{"_id":"5ed679a98ebc3e90a939224e","slug":"there-is-a-drain-there-is-water-on-the-road-ghazipur-news-vns5280087113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम है नाली, सड़क पर लगा है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम है नाली, सड़क पर लगा है पानी
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के चीतनाथ-नवाबगंज मार्ग पर झंडातर के पास नाली जाम होने से काफी दूर तक सड़क झील में तब्दील है। इसके कारण जहां लोगों को पानी के बीच से आने-जाने को विवश होना पड़ रहा है। वहीं करीब 80 दुकानों के सामने पानी लगा होने से दुकानदारों को निराशा हो रही है। लगभग बीस दिन से व्याप्त इस समस्या का समाधान न किए जाने से लोगों में नगरपालिका के प्रति रोष गहराता जा रहा है।
मालूम हो कि चीतनाथ-नवाबगंज मार्ग पर सुबह से लेकर देर रात तक आवागमन का दबाव बना रहता है। नाली जाम होने से झंडातर मुहल्ला में काफी दूरी तक मार्ग पर जल-जमाव है। बाइक और चारपहिया वाहन सवार तो पानी के बीच से निकल जा रहे हैं, लेकिन पैदल आवागमन करने वाले जैसे ही पानी के पास पहुंच रहे हैं, उनके पैर रुक जा रहे हैं। वह इस बात के लिए इधर-उधर नजर दौड़ाने लग रहे हैं कि आखिरकार किधर से निकले। इस दौरान कई लोग दुकानों के चबूतरों तो तमाम पानी के बीच से निकल रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ करीब 80 दुकानें भी पानी से घिरी हुई है। ऐसे में नाममात्र के ग्राहक ही दुकानों पर पहुंच रहे हैं। इससे दुकानदारों में निराशा है। मुहल्लावासियों ने बताया कि नाली जाम होने से से सड़क पर पानी लगा हुआ है। दोपहर में तो पानी थोड़ा कम हो जा रहा है, लेकिन सुबह नहाने आदि कार्यों के लिए लोगों द्वारा पानी का अधिक इस्तेमाल करने से जल-जमाव और भी बढ़ जा रहा है। पानी लगने की वजह से दुकानदारी भी पूरी तरह से चौपट हो गई है। लगभग बीस से व्याप्त इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। नगरपालिका की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में नगरपलिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि नाली जाम होने की बात मेरे संज्ञान में है। जल्द ही सफाई कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।