फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There is a connection, but there are no bulbs on the poles, the bench is broken and the hand pump is faulty.

Ghazipur News: कनेक्शन है, लेकिन खंभों पर बल्ब नहीं, बेंच टूटी और हैंडपंप खराब

Fri, 26 Sep 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:56 AM IST
सार

दुबिहां स्थित ताजपुर डेहमा रेलवे स्टेशन को हाल्ट स्टेशन में बदलने के बाद यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म पर रोशनी, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था बेहद खराब है। रेलवे प्रशासन ने सुधार का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
There is a connection, but there are no bulbs on the poles, the bench is broken and the hand pump is faulty.
ताजपुर हाल्ट के ओवब्रिज पुल पर बैठी बकरियां। संवाद

विस्तार

दुबिहां। वाराणसी छपरा रेल खंड पर ताजपुर डेहमा रेलवे स्टेशन को हाल्ट रेलवे स्टेशन में परिवर्तित करने के बाद से यात्री सुविधाओं का टोटा हो गया है। ब्रिटिश काल में बने रेलवे स्टेशन जब हाल्ट स्टेशन में परिवर्तित हुआ तो इस स्टेशन से जिम्मेदारों का ध्यान हट गया है। इससे परिसर में बैठने के लिए बेंच, पीने का पानी, शौचालय, रोशनी और सफाई की व्यवस्था नहीं है। वहीं, फुट ओवरब्रिज पर आवारा पशुओं तथा अराजकतत्वों का जमावड़ा रहने से यात्री उसपर जाने से डरते हैं।हाल्ट स्टेशन पर ट्रेन से यात्रा करने के लिए क्षेत्र के पतार भरौली, ताजपुर, गोसलपुर, डेहमा, ऊतराँव, बीबीपुर,गोबिंदपुर, गडार, कुसहा, करकटपुर, जमालचक, गोपालचक, मिश्रपुरा, महेंद,पहदरीया, बेनीपुर, नसीराबाद सहित अन्य गांव के लोग आते हैं। यहां से सवारी गाड़ियों का रोज आना-जाना तो है लेकिन शाम को जो सवारी गाड़ी आती है तो स्टेशन परिसर में अंधेरा रहता है। हाल्ट स्टेशन होने के नाते एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है। वहीं, टिकट बिक्री का काम ठेके पर होने लगा है। कोई रेलवे का कर्मचारी मौजूद नही रहता है। परिसर में बना शौचालय उपयोग करने लायक नहीं है। स्टेशन परिसर में तीन इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। इनमें दो खराब हैं। विद्युत कनेक्शन है, लेकिन खंभों पर बल्ब नहीं होने से अंधेरा रहता है। स्टेशन परिसर में घास उग आई है। बेंच टूटी हैं। गोसलपुर गांव निवासी राजेश सिंह राजू ने बताया कि अंग्रेजी हुकूमत में रेलवे स्टेशन बना था जिसको हाल्ट बना दिया गया है, जिससे सुविधाओं में कमी है। जिम्मेदार समस्या दूर कराने के प्रति गंभीर नहीं हैं। डेहमा गांव निवासी अवधेश प्रसाद ने बताया कि रात में प्लेटफाॅर्म पर अंधेरा रहने से बच्चों और बुजुर्गों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में दिक्कत होती है। ताजपुर के तनवीर ने बताया कि इंडिया मार्का तीन हैंडपंप मौजूद है, लेकिन दो खराब हैं। एक हैंडपंप का पानी शुद्ध नहीं है।पूर्वाेत्तर रेलवे वा राणसी के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि हाल्ट पर सुविधाओं की बहाली के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed