फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There has been no sunshine for three days, with the mercury dropping by three degrees Celsius.

Ghazipur News: तीन दिन से नहीं निकली धूप, पारा तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़का

Tue, 30 Dec 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
There has been no sunshine for three days, with the mercury dropping by three degrees Celsius.
दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेन के इंतजार करते यात्री। संवाद
गाजीपुर। जिले में ठंड से जनजीवन बेहाल है। 24 घंटे में तीन डिग्री पारा लुढ़कने से गलन बढ़ गई है। अधिकतम दो और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

गलन और चुभती हुई ठंड से पूरे दिन लोग बेहाल रहे। वहीं, लगातार तीसरे दिन भी सूर्यदेव उदित नहीं हुए। सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहा। कोहरे से लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। घने कोहरे के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते रहे।
विज्ञापन

सुबह कोहरे के कारण चालक लाइट जलाकर वाहनों को चलाते मिले। जनपद का अधिकतम तापमान सोमवार को 16 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि पश्चिमी हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटा से चली। तापमान में गिरावट के कारण गलन का एहसास रहा। आने वाले दिनों में मौसम कमोवेश इसी तरह से रहेगा, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी जारी है।

दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेन के इंतजार करते यात्री। संवाद

दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेन के इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed