फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There has been a decrease in the water level of Ganga, one and a half bigha of land has been lost to erosion

Ghazipur News: गंगा के घटाव में आई कमी, कटान की भेंट चढ़ी डेढ़ बीघा भूमि

Wed, 13 Aug 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
There has been a decrease in the water level of Ganga, one and a half bigha of land has been lost to erosion
शेरपुर कलां में खेतों का हो रहा कटान: संवाद - फोटो : samvad
गाजीपुर। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। डेढ़ बीघा भूमि कटान की भेंट चढ़ गई। पीड़ितों ने एसडीएम से मिल कर मदद की गुहार लगाई है। 11 अगस्त को गंगा का जलस्तर 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा था। वहीं मंगलवार को घटाव की रफ्तार 1 सेमी प्रति घंटे थम गई। घटाव का रफ्तार 1 सेमी प्रति घंटे दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर 61.520 मीटर दर्ज किया। 11 अगस्त को गंगा का जलस्तर 61.840 मीटर था। भांवरकोल के मुबारकपुर से गहमर सिवान तक कटान जारी है। कटान से डेढ़ बीघा कृषि योग्य भूमि गंगा में समाहित हो गई। निचले खेतों में अभी भी पानी पसरा हुआ है। दुर्गंध के कारण ग्रामीण परेशान हैं। दवा छिड़काव की मांग की है। मुहम्मदाबाद : सेमरा के कटान पीड़ित तहसील परिसर में आकर तहसीलदार से महेंद्र कुमार मिलकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से बाहर बसाये जाने की मांग की। वर्ष 2013 गंगा से कटान के कारण सेमरा व शिवरायकापुरा का एक बड़ा भू भाग नदी में विलीन हो गया था। कटान में अपना सब कुछ गंवा देने वाले पीड़ित परिवारों को प्राथमिक विद्यालय सेमरा, प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय व मंडी समिति यूसुफपुर में रखा गया। कई वर्षों तक विस्थापित की जिंदगी जीने के बाद कटान पीड़ित परिवारों के लिए लगभग दो करोड़ की जमीन शेरपुर के जलालपुर मौजे मे खरीदकर इन्हें आवंटित किया गया। लेकिन, कटान पीड़ित भूमि को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बताकर उसमें बसने से इंकार कर दिया। बहुत दिनों बाद लगभग 39 परिवारों को मुहम्मदाबाद प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय व मंडी समिति युसुफपुर से हटाकर इन्हें आवंटित भूमि में रहने के लिए भेज दिया गया। तहसीलदार महेंद्र बहादुर ने बताया कि उनकी मांग जायज है। जमीन की तलाश की जा रही है। इस मौके पर संतोष कुमार, बालमुकुंद, प्रहलाद, टुनटुन, लक्ष्मण, लालसा आदि शामिल रहे। जमानिया : तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में भाजपा की पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने 500 राशन किट का वितरण किया। कालनपुर, खिजीपुर व ताजपुर माझा में राशन किट का वितरण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, राजस्व निरीक्षक नसीमुल्लाह, लेखपाल निलेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed