फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There are 498 such schools in the district, where there are less than 50 students.

Ghazipur News: जिले में 498 ऐसे विद्यालय, जहां 50 से भी कम विद्यार्थी

Mon, 26 Aug 2024 01:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:46 PM IST
विज्ञापन
There are 498 such schools in the district, where there are less than 50 students.
गाजीपुर। शासन और शिक्षा विभाग के तमाम प्रयास के बाद भी जनपद में 498 ऐसे परिषदीय विद्यालय हैं, जहां 50 से कम छात्रों का नामांकन हुआ है। जबकि इन विद्यालयों तीन से चार अध्यापकों की तैनाती है। ऐसे में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों सहित डेढ़ हजार से अधिक शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस भेजा है। संबंधित से स्पष्टीकरण मांगते हुए जल्द से जल्द नामांकन बढ़ाने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में उन्हें विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में 2266 परिषदीय विद्यालय हैं। यहां कुल 2.45 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। लेकिन, 498 ऐसे भी विद्यालय शामिल हैं जहां विद्यार्थियों की संख्या 50 से कम है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक ऐसे विद्यालयों में शिक्षा क्षेत्र बाराचावर में 31, भुड़कुड़ा में 27, भांरवकोल में 21, बिरनो में 23, देवकली में 56, गाजीपुर में 27, करंडा में 31, कासिमाबाद में 29, मनिहारी में 19, मरदह में 29, मुहम्मदाबाद में 45, नगर क्षेत्र गाजीपुर में 13, नगर क्षेत्र सैदपुर में 1, रेवतीपुर में 24, सादात में 13, सैदपुर में 23, जखनिया में 33, जमानिया में 54, और सादात में 12 विद्यालय हैं। इस तरह के विद्यालयों को चिन्हित कर शिक्षा विभाग कार्रवाई की तैयारी में है। इसके लिए पहले संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और वहां तैनात अध्यापकों को नोटिस जारी किया है। इस संबंध में बीएसए हेमंत राव का कहना है कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और अध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही नामांकन बढ़ाने को कहा गया है। इसके बाद भी प्रगति नहीं हुई तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed