फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Then the thieves cut the electric wire worth Rs 3.50 lakh from 10 poles

Ghazipur News: फिर 10 खंभों से 3.50 लाख का विद्युत तार काट ले गए चोर

Wed, 18 Feb 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Then the thieves cut the electric wire worth Rs 3.50 lakh from 10 poles
खानपुर सानी गांव के पास पोल से काटे गये बिजली के तार को देखते बिजली निगम के कर्मी। संवाद - फोटो : मासूम की मौत के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रही मां।
मनिहारी। हंसराजपुर चौकी से मात्र दो किमी की दूरी पर स्थित खानपुर- खतीरपुर मार्ग पर लगे 33 केवीए के 10 विद्युत पोल से मंगलवार की रात चोरों ने एल्युमिनियम का तार काट लिया। तार की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये हैं। यहीं नहीं अभी चोरों ने अभी 11 दिन पूर्व करीब छह लाख रुपये की एल्युमिनियम तार पर हाथ साफ किया था। इसका पुलिस अब तक खुलासा ही नहीं कर सकी थी कि एक बार पुन: चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस व विद्युत निगम चुनौती दे दी है।
विज्ञापन

अंधऊ फिटर से जखनिया तक 33 केवीए की विद्युत आपूर्ति की गई है, लेकिन करीब दो से तीन माह से आपूर्ति तार में नहीं हो रही है। सुबह खानपुर से खतीरपुर के बीच 10 पोलों से तार गायब देख कर घटना की सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और क्षेत्रीय लाइनमैन को दी। सूचना मिलने पर जेई सुनील कुमार लाइनमैन के साथ घटना स्थल पर पहुंच और जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


वहीं बीते छह फरवरी को भी इसी मार्ग पर 20 खंभों के एल्युमिनियम तार पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। जखनिया एसडीओ इमामुद्दीन ने बताया कि घटना की जानकारी है और जांच के लिए जेई को भेजा गया है। शादियाबाद थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी जेई द्वारा दी गई है। पूर्व में भी चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्युमिनियम तार की चोरी की जानकारी मिली है। जेई की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। बरहाल, विद्युत निगम की टीम भी अपने स्तर से छानबीन में जुटी हुई है। - पीके तिवारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, जंगीपुर।


दस दिनों में 80 पाेलों से काटा गया विद्युत तार
मनिहारी। अंधऊ से जखनिया तहसील को जा रही 33 केवीए के विद्युत सप्लाई के लिए विद्युत पोलों लगाए गए हैं। साथ ही उन विद्युत पोलों में एल्युमिनियम के विद्युत तार लगाए गए हैं। चोरों ने इन विद्युत पोलों से एल्यूमिनियम तारों को काट लिया। जेई सुनील कुमार ने बताया कि चोरों ने दस दिनों में 80 पोलों से विद्युत तार काटा है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। पुलिस छानबीन कर जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed