फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Theft of lakhs by breaking the locks of three houses

Ghazipur News: तीन घरों का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

Wed, 07 Aug 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the locks of three houses
नंदगंज। थाना क्षेत्र के मदनही उर्फ पहुंची गांव में सोमवार की रात तीन घरों से चोर ताला तोड़ और कुंडी काटकर लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मदनही गांव निवासी आर्मी से रिटायर्ड मनोज कुमार सिंह के बंद पड़े घर की चहारदीवारी फांदकर चोर परिसर में पहुंच गए। कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर अटैची व आलमारी में रखा सामान लेकर फरार हो गए। मनोज कुमार परिवार के साथ शहर में रहते हैं। इसके बाद चोरों ने गोपाल गिरी और उनके भाई प्यारे गिरी के मकान के दरवाजे की कुंडी काटकर सामान लेकर फरार हो गए। दोनों लोगों का परिवार बाहर रहता है। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा तो घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुटी रही, लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed