{"_id":"5ed7d6658ebc3e9053290cbc","slug":"theft-in-ghazipur-ghazipur-news-vns5281934177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से पचास हजार नकदी और डेढ़ लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान से पचास हजार नकदी और डेढ़ लाख के गहने चोरी
विज्ञापन
दुल्लहपुर। क्षेत्र के मुस्तफाबाद उर्फ बड़ागांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर 50 हजार नकदी के साथ ही करीब डेढ़ लाख के जेवरात और अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।
मुस्तफाबाद उर्फ बड़ागांव मोड़ पर स्थित मकान में रामअवध कुशवाहा परिवार के साथ रहते है। आटा चक्की एवं तेल पेराई का व्यवसाय करते हैं। रोज की तरह मंगलवार की रात भी परिवार के लोग खाना खाने के बाद गर्मी की वजह से घर के बाहर और छत पर सो गए। रात में किसी समय चोर मकान के पीछे की दीवार का ईंट निकालकर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में घुस गए। चोर अंदर रखे दो बक्से और दो अटैची उठा ले गए। सुबह जगने पर जब परिवार के लोगों ने दरवाजा का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरा में गए तो देखा कि बक्सा और अटैची गायब था। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने बताया कि घर से करीब सात सौ मीटर दूर खेत में टूटा बक्सा और अटैची पड़ा हुआ। परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि सारा सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि चोर 50 हजार नकदी, करीब डेढ़ लाख का सोने-चांदी के जेवरात, आठ साड़ी, बर्तन आदि सामान ले गए है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। मौका मुआयना किया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।