फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Theft in Durga temple, gold and silver jewelery taken away

Ghazipur News: दुर्गा मंदिर में चोरी, उठा ले गए सोने-चांदी के जेवर

Sun, 14 Jul 2024 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Theft in Durga temple, gold and silver jewelery taken away
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया एवं सब्बलपुर खुर्द गांव स्थित दुर्गा मंदिर में शुक्रवार की देर रात चोरों ने देवी प्रतिमा से सोने-चांदी के जेवर नकदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर शनिवार को पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

देवरिया गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रोज की तरह रात आठ बजे पूजा करने के बाद मंदिर बंद कर घर चले गए थे। सुबह ग्रामीण मंदिर पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। जानकारी पुजारी को दी गई। मौके पर पहुंचे पुजारी ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों में जड़ी सोने की आंख‚ सोने की बिंदी‚ सोने का मांगटीका‚ सोने की दो नथुनी‚ दो चांदी का मुकुट‚ इन्वर्टर बैटरी सहित दानपेटी के ताला को तोड़कर नकदी उठा ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। वहीं सब्बलपुर खुर्द गांव में स्थित दुर्गा मंदिर में भी चोरों ने प्रतिमा से आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों चोर मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। घटना का खुलासा न होने से ही चोरों के हौसले बुलंद हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों चोर मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। घटना का खुलासा न होने से ही चोरों के हौसले बुलंद हैं। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed