फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The young man who reached the bank was beaten up by the elders, the police engaged in search

बैंक पहुंचे युवक को मनबढ़ों ने पीटा, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The young man who reached the bank was beaten up by the elders, the police engaged in search
ढढनी स्थित यूबीआई के शाखा में मंगलवार की सुबह पहुंचे नगसर थाना क्षेत्र के असांव निवासी पिंटू की तीन लोगों ने पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गई। घायल को अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बाद पीड़ित ने ढढ़नी गांव के तीन चार लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया। शाखा प्रबंधक अमित कुमार वर्मा ने बताया कि मनबढ़ो के द्वारा जिस तरह से बैंक में घुसकर इस कृत्य को अंजाम दिया गया है, उसकी डिटेल सीसीटीवी में कैद हो चुकी है,जिसकी छानबीन पुलिस कर रही है। वहीं पुलिस के अनुसार दोनों युवकों के बीच काफी दिनों पहले रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो चुका है। बहरहाल इस पूरे वाकये की छानबीन गहराई से की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed