फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The young man pushed the elderly woman into the Ganges

युवक ने बुजुर्ग महिला को गंगा में दिया धक्का

Sun, 23 Oct 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The young man pushed the elderly woman into the Ganges
सुहवल थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के सामने गंगा घाट पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। शनिवार को एक अज्ञात युवक करीब 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को गंगा में धक्का देकर भाग गया। घाट किनारे मौजूद मछुआरों की नजर जब बुजुर्ग महिला पर पड़ी तो उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद अचेतावस्था में पानी से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्टेशन के आस-पास लोग मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक एक बुजुर्ग महिला के साथ गंगा किनारे पहुंचा और उसे पानी में धक्का देकर फरार हो गया। इधर नदी के किनारे बैठे लोगों की नजर डूब रही बुजुर्ग महिला पर पड़ी तो उन्होंने मछुआरों की मदद से महिला को पानी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी होते ही भीड़ लग गई। मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इलाज के दौरान होश में आई महिला ने अपना नाम मुनरा देवी पत्नी श्याम कुमार निवासी मनिहारपुर बताया। वहीं पुलिस उस युवक की तलाश में जुट गई है, जिसने नदी में महिला को धक्का दिया। पुलिस ने महिला के बताए गये पते के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि युवक गंगा स्नान कराने की बात कहकर यहां लाया था और नदी में धक्का दे फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि नदी में डूब रही बचाई गई महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया कि उस युवक की तलाश की जा रही है, जिसने महिला को नदी में धक्का दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed