{"_id":"622b7d4c14b83f42d66fa633","slug":"the-young-man-pushed-his-wife-into-the-ganges-in-ghazipur-survived-narrowly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पीपा पुल पर घुमाने ले गए युवक ने पत्नी को गंगा में धकेला, बाल-बाल बची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पीपा पुल पर घुमाने ले गए युवक ने पत्नी को गंगा में धकेला, बाल-बाल बची
Fri, 11 Mar 2022 10:18 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:18 PM IST
सार
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि पति-पत्नी से थाने पर पूछताछ की जा रही है। अभी मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं हो पायी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर में मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को बच्छलकापुरा पीपापुल से गंगा में धक्का देने का मामला प्रकाश में आया है। दाउदपुर गांव का रहने वाला बिरजू मद्धेशिया शुक्रवार की शाम को अपनी पत्नी को बच्छलपुर पीपा पुल पर घुमाने ले गया।
विज्ञापन
पुल पर पहुंचने के बाद पति ने पत्नी को गंगा में फेंक दिया। संयोग अच्छा रहा कि महिला पानी में पड़े पीपा बंधे रस्से को पकड़ ली। जिससे बहने से बच गई। जानकारी होते ही अगल-बगल के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचकर महिला को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच दोनों को थाने ले गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि पति-पत्नी से थाने पर पूछताछ की जा रही है। अभी मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं हो पायी है।
विज्ञापन