फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The woman who went to see the paddy crop submerged in the flood died by drowning

बाढ़ में डूबी धान की फसल देखने गई महिला की डूबकर मौत

Wed, 06 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The woman who went to see the paddy crop submerged in the flood died by drowning
शादियाबाद/मनिहारी। शादियाबाद थानाक्षेत्र के गोलवा पार गांव के सामने बुधवार को बेसो नदी की बाढ़ में डूबी धान की फसल देखने गई महिला की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

गुरैनी गांव के रकबा मौजा निवासी माला देवी (45) पड़ोसी फल्ली देवी (43) के साथ बेसो नदी में आई बाढ़ में डूबी धान की फसल देखने गोलवा पार गांव गई थी। दोनों खेत की ओर जा रहीं थीं। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गईं। वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने नदी में छलांग लगाकर दोनों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने माला देवी को मृत घोषित कर दिया। फल्ली देवी को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो पुत्र दुलारे, रामप्यारे और पुत्री रानी बिलख रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed