फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The wife had accompanied the woman alleging molestation to the police station; upon returning after securing bail, the husband chased his wife through the market and slit her throat with a knife.

Ghazipur News: छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला के साथ थाने गई थी पत्नी, जमानत कराकर लौटे पति ने बाजार में दौड़ाकर चाकू से पत्नी का गला रेता

Tue, 28 Jul 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The wife had accompanied the woman alleging molestation to the police station; upon returning after securing bail, the husband chased his wife through the market and slit her throat with a knife.
शादियाबाद में घटना स्थल पर जुटे लोगों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कुदुरतुल्ला गांव स्थित बाजार में दौड़ाकर सोमवार की देर शाम करीब 7.30 बजे पति हनी राम ने पत्नी कुसुम विश्वकर्मा (30) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी पति खून से सना चाकू लेकर कुछ दूरी स्थित किराये मकान में सो रही छह महीने की बेटी लेने पहुंचा। उसे गोद में उठाकर घटना पुन: स्थल जाकर खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को छेड़खानी के आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी का शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया था। उस महिला के साथ उसकी पत्नी भी थाने गई थी। देर शाम जमानत कराकर पहुंचने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि कस्बा दयालपुर निवासी कुसुम विश्वकर्मा (30) ने पहले पति को छोड़कर दो वर्ष पूर्व गुरैनी निवासी हनी राम से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी व छह महीने की बेटी के साथ मुबारकपुर कुदुरतुल्ला गांव स्थित बाजार में एक किराये के मकान में रहने लगे।
वहीं, पत्नी कुसुम विश्वकर्मा किराये मकान में ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जबकि पति हनी राम एक आरर्केस्ट्रा का संचालन करता था। 26 जुलाई को एक महिला हनी राम पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया था। इस पर कुसुम विश्वकर्मा भी उस महिला के साथ तहरीर लेकर सुबह अपने पति हनी राम के खिलाफ थाने पहुंच गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर की छानबीन की गई तो पता चला कि महिला द्वारा हनी राम के खिलाफ झूठा आरोप लगाया जा रहा है। इसके बाद दूसरे दिन 27 जुलाई को हनी राम को शांतिभंग में चालान कर दिया गया था। देर शाम जमानत कराकर किराये के मकान में पहुंचा और पत्नी कुसुम विश्वकर्मा को चाकू लेकर जान से मारने के लिए दौड़ा लिया।
पत्नी जान बचाने के लिए करीब 100 मीटर दूर ही भाग पाई ही थी कि आरोपी पति ने कुसुम की चाकू से गला रेतकर हत्या कर चुका था। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी हनी राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पहले पति को छोड़कर हनी से किया प्रेम, साथ रहने के बाद शादी से इन्कार किया तो केस कर भेजा जेल, समझौते के बाद की कोर्ट मैरिज

शादियाबाद (गाजीपुर)। मुबारकपुर कुदुरतुल्ला गांव के बाजार में महिला की गला रेतकर हत्या से लोग कांप उठे। घटना स्थल पर खून फैला देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। करीब चार वर्ष पूर्व पहले पति को छोड़ महिला जब प्रेमी रविकांत उर्फ हनी राम के साथ रहने का फैसला लिया तो उसे इसका थोड़ा भी भान नहीं था कि कुछ ही वर्षों में प्रेमी ही उसकी जीवन को समाप्त कर देगा। शादी के लिए भी महिला ने करीब तीन वर्ष पूर्व पति को जेल भेजा था, फिर समझौता होने के बाद कोर्ट मैरिज की थी।

थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के भाई ने पूछताछ में जानकारी दी कि महिला की वर्ष 2010 में शादी आजमगढ़ में हुई थी। पहले पति से आठ वर्ष की बेटी है, जो ननिहाल में रहती है। वर्ष 2022 में महिला का रविकांत उर्फ हनी से प्रेम हुआ। इसके बाद महिला पहले पति को छोड़कर प्रेमी रविकांत उर्फ हनी राम के पास रहने लगी। जब शादी से प्रेमी हनी ने इन्कार कर दिया तो महिला ने उसके खिलाफ 2023 में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद दोनों पक्षों में शादी की बात पर समझौता हो गया था। 2024 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया था। दोनों का परिवार से कोई मतलब नहीं था। ऐसे में दोनों मुबारकपुर कुदुरतुल्ला गांव के बाजार में किराये के मकान में रहते थे।

ये मामले भी रहे चर्चित

एक अगस्त 2025 : खानपुर थाना क्षेत्र के सौना गांव में शराब के नशे में धुत पति जलालुद्दीन ने पत्नी रेहाना के सीने और पेट पर चाकू से वारकर हत्या कर कर दी। पत्नी ने शराब पीने से पति को मना किया था। इस बात को लेकर पति इतना नाराज हो गया कि चाकू लेकर पत्नी को दौड़ा हत्या कर दी थी।


---------

फरवरी 2021 : भांवरकोल थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में एक घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया था और घर छोड़कर भाग गया था।

शादियाबाद में घटना स्थल पर जुटे लोगों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद

शादियाबाद में घटना स्थल पर जुटे लोगों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed