फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The wife did not land then poured murder

पत्नी ने जमीन नहीं दी तो कर डाला कत्ल

Fri, 06 Nov 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 06 Nov 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
The wife did not land then poured murder
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरवा मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह सात बजे भूमि विवाद में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति कुल्हाड़ी लेकर कोतवाली में समर्पण कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतका के पुत्र ने पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



मोहनपुरवा निवासी रामअवध पाल और उसकी पत्नी बेबी पाल (45) के बीच आए दिन भूमि को लेकर कहा-सुनी होती रहती थी। रामअवध के पिता जगन्नाथ पाल ने बहू बेबी के नाम अपनी संपत्ति कर दी थी। रामअवध एक बीघा खेत अपने नाम करने का दबाव पत्नी बेबी पर बना रहा था। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था।
विज्ञापन


 शुक्रवार सुबह बेबी के दोनों बच्चे रामाशीष पाल (15)  और रामाश्रय पाल (18) ट्यूशन पढ़ने चले गए। इसके बाद बेबी सुबह करीब 7 बजे जब बर्तन धुल रही थी, इसी दौरान पति रामअवध कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और पीछे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बेबी की मौके पर ही मौत हो गई। साढ़े 7 बजे जब दोनों बेटे ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौटे तो मां को खून से लथपथ देख चीख-पुकार करने लगे। उनकी आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग घरों से निकल गए। जानकारी होते ही मृतका बेबी के पिता रामसोना पाल परिवार के साथ कोतवाली पहुंच गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी लल्लन राय, सीओ वेदप्रकाश सिंह, कोतवाल केके मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में पुत्र रामाश्रय पाल ने पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में एसपी सिटी लल्लन राय ने बताया कि रामअवध के पिता जगन्नाथ पाल का निधन 4 अप्रैल 2014 को हो गया था। उससे पहले उन्होंने अपनी सम्पत्ति बहू बेबी के नाम पर कर दी थी। इसे लेकर रामअवध दुखी रहता था। वह बेचने के लिए एक बीघा खेत अपने नाम करने के लिए पत्नी पर दबाव बनाता था। इसी बात लेकर पति-पत्नी में रोज विवाद होता था। इसी विवाद को लेकर रामअवध ने पत्नी का कत्ल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed