Ghazipur Accident: चलते डंपर का निकला पहिया, रास्ते से गुजर रही छात्राओं से टकराया, एक की मौत, दूसरी रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 18 Jul 2023 04:44 PM IST
सार
शहर कोतवाली क्षेत्र के लालनपुर गांव निवासी दीनदयाल कुशवाहा की बेटी ट्वेंटी कुशवाहा रजादी गांव स्थित बीर एकलव्य स्कूल की कक्षा 8वीं की छात्रा थी। स्कूल की छुट्टी होने पर ट्वेंटी अपनी सहपाठी प्रियंकाके साथ घर लौट रही थीं। दोनों छात्राएं रजादी गांव के पास पहुंची थी कि गाजीपुर के तरफ जा रहे डंपर का पिछला टायर निकल गया, जो रास्ते से गुजर रहीं दोनों छात्राओं से टकरा गया।
विज्ञापन
चलते डंपर का निकला पहिया, रास्ते से गुजर रही छात्राओं से टकराया
- फोटो : अमर उजाला