फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The water satyagraha going on to save the pond in Hariharpur village ended on the eighth day

Ghazipur News: हरिहरपुुर गांव में पोखरे को बचाने के लिए चल रहा जल सत्याग्रह आठवेें दिन समाप्त

Sat, 02 Aug 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The water satyagraha going on to save the pond in Hariharpur village ended on the eighth day
हरिहरपुर में प्रदर्शन करते लोग।  - फोटो : स्वयं
गाजीपुर। मनिहारी ब्लॉक के हरिहरपुुर गांव में पोखरे को बचाने और स्वच्छ रखने के लिए चल रहा जल सत्याग्रह के आठवेें दिन बृहस्पतिवार की रात नौ बजे अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी सिद्धार्थ राय ने बताया कि तीन अगस्त को एनजीटी में भी इस मामले की सुनवाई होनी है। स्वच्छ पोखरे में गांव की गंदगी गिराने की लगातार चल रही कवायद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों के मुताबिक हरिहरपुर गांव लोग इस पोखरे में पूजा से श्राद्ध के दौरान घाट नहाते हैं। ग्रामीणों की तरफ से इस पोखरे की नियमित रूप से साफ सफाई की जाती है। लेकिन, अब गांव के घरों से निकलने वाले गंदे पानी को इस पोखरे मिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे विवश होकर पोखरे में ही अनशन शुरू किया गया। जल सत्याग्रह की जानकारी होने पर जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी रात नौ बजे पहुंचे। आश्वासन दिए की नाली का पानी पोखरे में नहीं जाने दिया जाएगा। सुबह नाली को पाट दिया गया। उधर, सैदपुर तहसीलदार भी शुक्रवार की सुबह गांव का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed