फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The wall fell by the storm, four injured including the innocent

आंधी से दीवार गिरी, मासूम सहित चार घायल

Sun, 31 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
The wall fell by the storm, four injured including the innocent
गाजीपुर। शनिवार की रात आई तेज आंधी से दिलदारनगर और सादात में दीवार धराशाई हो गई। दिलदारनगर में मलबे के जद में आने से एक मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में ले जाया गया।
विज्ञापन

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार रात में आई तेज आंधी के दौरान बाजार निवासी सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता के मकान पर पड़ोसी की दीवार गिर पड़ी। इससे तीन कमरा की छत की पटिया टूट गई। मलबा की जद में आने से कमरे में सो रहे सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता (48) और उनकी पोती अंशिका (8) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गए। उधर, फत्तेपुर मुहल्ला निवासी सालिम पाल (50) और उनका पुत्र पिंटू पाल (22) झोपड़ी में सो रहे थे। इसी बीच आंधी के दौरान कच्ची दीवार गिर पड़ी, जिससे दोनों घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन दोनों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में ले गए। सादात संवाददाता के अनुसार, डोरिया गांव के निवासी किशोरी यादव के मकान की लगभग सौ मीटर लंबी चहारदीवारी आंधी के दौरान ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed