{"_id":"8b2de85b830db064e85c0144b6bd9415","slug":"the-village-will-be-no-development-boycott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में विकास नहीं होने पर करेंगे चुनाव बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में विकास नहीं होने पर करेंगे चुनाव बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनिया विकास खंड के सोमरबारी नौपुरवा गांव में विकास कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को विकास नहीं तो वोट नहीं का बैनर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मनभाई राजभर ने कहा कि सोमरबारी नौपुरवा गांव विकास कार्यों से पूरी तरह से उपेक्षित है। यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ आज तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
गांव में सड़क, खड़ंजा, हैंडपंप, नाली, शौचालय का अभाव बना हुआ है। सड़क-खड़ंजा न होने से एक तरफ जहां लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं हैंडपंप के अभाव में पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। नालियों के अभाव में लोगों के घरों का पानी निकासी नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
इन समस्याओं को लेकर ग्रामीण ग्राम प्रधान के चुनाव का बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इस मौके पर गुलजार तिवारी, सुरेंद्र चौहान, शिवकुमार, बलवंत, राजेंद्र, रामप्रसाद, रामबचन, केदार, शानू, शांति, विमला, भगवती, सुखदेई, मंगरी, राजेश्वरी, हरिओम बिंद सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।